बागपत: सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने थाना सिंघावली अहीर का किया औचक निरीक्षण
Baghpat, Bagpat | Apr 12, 2026 मीडिया सैल बागपत द्वारा शनिवार रविवार की मध्य रात्रि करीब साढे 12 प्रेसनोट के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया गया कि सीओ बागपत विजय कुमार चौधरी ने थाना सिंघावली अहीर का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना कार्यालय, अभिलेखों के रखरखाव, जनसुनवाई डेस्क, मिशन शक्ति केन्द्र, हवालात मर्दाना आदि का निरीक्षण किया गया तथा सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।