मंझनपुर: कौशाम्बी पुलिस लाइन में एसपी ने सख्ती से ली परेड की सलामी, निरीक्षण के साथ व्यवस्थाओं का लिया जायजा
कौशाम्बी पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण ने शुक्रवार को लगभग 8 बजे पुलिस लाइन में साप्ताहिक परेड की सलामी लेकर अनुशासन और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके बाद उन्होंने टोलीवार परेड का निरीक्षण करते हुए उपस्थित पुलिसकर्मियों और प्रशिक्षु आरक्षियों के टर्नआउट का बारीकी से अवलोकन किया। परेड के दौरान जवानों और प्रशिक्षु आरक्षियों को दौड़, पीटी आदि कराया गया है।