*प्रमाणपत्र वितरण एवं विदाई समारोह के साथ हुआ निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान का समापन*
Bareillylive: हिंदू सेना के अध्यक्ष तथा कायस्थ महासभा ट्रस्ट के युवा प्रदेशाध्यक्ष डॉ अंशू दीपक सक्सेना आरव समाज में सनातन धर्म और भारतीय संस्कृति की जागरूकता एवं लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने के उद्देश्य से अपने कार्यालय पर प्रतिवर्ष जून माह में निःशुल्क प्रशिक्षण अभियान आयोजित करते हैं जिसमें बच्चों को वैदिक मंत्रों, हनुमान चालीसा,भारतीय संस्कृति, नृत्य,संगीत तथा महिलाओं को सिलाई,बुनाई ब्यूटीशियन,गायन,वादन,पाककला आदि के प्रशिक्षण प्रदान किए जाते हैं इस वर्ष 2026 में भी इस अभियान का दस दिवसीय तृतीय शिविर संचालित किया गया जिसका समापन प्रशिक्षणार्थियों के विदाई समारोह के साथ सर्टिफिकेट प्रदान कर किया हुआ।आयोजन का शुभारंभ हनुमान चालीसा एवं चित्रगुप्त वंदना से हुआ इस अवसर पर बच्चों एवं महिलाओं द्वारा भक्तिमय सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जिसके लिए अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वन मंत्री डॉ अरूण कुमार जी ने सभी प्रशिक्षणार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दीं और संगठन की इस सनातन शिक्षा की अनोखी पहल की प्रशंसा की इसके लिए उन्होंने शिविर संचालक डॉ अंशू दीपक आरव को शिविर की सफलता हेतु बधाई दी उन्होंने कहा ऐसे शिविर समाज में समरसता और धर्म जागरण का संदेश देते हैं। कार्यक्रम के अंत में विदाई समारोह के समय समस्त प्रतिभागियों एवं प्रशिक्षण प्रदाताओं की आंखें भावुकता से नम हो गईं डॉ आरव जी ने सभी से कहा कि जब भी आपको शिविर की याद आए तो आप कार्यालय पर आ सकते हैं हम सभी भी आप सभी प्रतिभागियों को बहुत याद करेंगे विशेष रूप से बच्चों को क्योंकि विगत दस दिनों में बच्चों से विशेष लगाव हो गया।कार्यक्रम में गौरी सक्सेना ने व्यवस्था संभाली तथा मंच का संचालन ऋचा सक्सेना द्वारा किया गया पूजा सक्सेना,प्रीति सक्सेना,वंदना माहेश्वरी का कार्यक्रम संचालन में सहयोग रहा जलपान व्यवस्था युवा मोर्चा के प्रदीप सक्सेना,अंकित रस्तोगी,अनुराग सक्सेना ने संभाली।कार्यक्रम में उद्देश्य सक्सेना,अजय कुमार,विनय माहेश्वरी,प्रदीप कुमार,अजय वर्मा,पूनम सक्सेना,अग्रिमा सक्सेना,रितू सक्सेना,रजनी जौहरी सहित समस्त पदाधिकारियों एवं सम्मानित जनता की उपस्थिति रही।