सूरजगढ़: सूरजगढ़ा के पब्लिक हाई स्कूल में लखीसराय जिला फर्स्ट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन
सूरजगढ़ा बाजार स्थित प्लस टू पब्लिक हाई स्कूल खेल मैदान में रविवार को लखीसराय जिला फर्स्ट सीनियर खो-खो चैंपियनशिप का आयोजन हुआ. अपराह्न 3 बजे प्राप्त जानकारी के अनुसार इसमें 15 विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया. संत मेरी इंग्लिश स्कूल सूरजगढ़ा की टीम विजेता तथा टोरलपुर स्कूल की टीम उप विजेता रही.