**BNMU में PhD की 129 सीटों पर दाखिला शुरू, 20 सितंबर तक समर्थ पोर्टल पर आवेदन**
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय में पीएचडी में दाखिले की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। विश्वविद्यालय ने 19 विषयों की कुल 129 सीटों के लिए ऑनलाइन आवेदन की तारीख घोषित कर दी है। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 8 सितंबर से 20 सितंबर तक समर्थ पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, इस बार नए नियमों के तहत पीएचडी में प्रवेश दिया जाएगा। कुलपति प्रो. बीएस झा के निर्देश पर डीएसडब्ल्यू प्रो. उमा शंकर चौधरी ने आवेदन से संबंधित अधिसूचना जारी
Bihar, India | Sep 9, 2026