जांजगीर: जांजगीर-चांपा पुलिस ने डिजिटल पुलिसिंग पर फोकस किया, पांच प्रमुख पोर्टलों का दिया गया प्रशिक्षण
आज शनिवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी अनुसार पुलिस लाइन में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित कर थाना प्रभारियों, CCTNS ऑपरेटरों और रीडर आरक्षकों को पांच महत्वपूर्ण डिजिटल पोर्टलों का प्रशिक्षण दिया। कार्यशाला में eDAR, ई-साक्ष्य, पीएम राहत योजना, सीएम हेल्पलाइन 1076 और मिशन वात्सल्य के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई।