अनूपपुर: रेस्टोरेंट संचालिका से मारपीट: भाजपा पदाधिकारी आरोपी, पार्टी से निष्कासन की तैयारी
अनूपपुर शहर में रेस्टोरेंट महिला संचालिका से मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले का मुख्य आरोपी भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी बताया जा रहा है, जिसके बाद राजनीतिक हलकों में भी हलचल तेज हो गई है। जानकारी के अनुसार, शुक्रवार रात मून लाइट रेस्टोरेंट की संचालिका रिंकी पटेल के साथ गाड़ी पार्किंग को लेकर विवाद हुआ था।