समस्तीपुर: मिर्जापुर में ट्रक से टकराई कार एक महिला की मौत चार लोग जख्मी।
दरभंगा जिले के रहने वाले श्रवण कुमार झा अपने पूरे परिवार के साथ सिमरिया से गंगा स्नान कर कार से अपने घर लौट रहे थे। कार श्रवण कुमार झा खुद चला रहे थे। उन्होंने बताया कि मिर्जापुर के पास एक साइकिल सवार को बचाने के क्रम में कार एक ट्रक से टकरा गई। उनकी पत्नी विनीता झा की मौत हो गई। चार लोगों का इलाज सदर अस्पताल में डॉक्टर के द्वारा किया जा रहा है।