समस्तीपुर: जिला परिषद कार्यालय में आठ सूत्रीय मांगों को लेकर सदस्यों के द्वारा दिया जा रहा अनिश्चितकालीन धरना दूसरे दिन भी जारी रहा
जिला परिषद सदस्यों के द्वारा आठ सूत्री मांगों को लेकर 8 अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल की शुरुआत की गई थी। अनिश्चितकालीन हड़ताल आज दूसरे दिन भी जारी रहा। सदस्यों ने बताया कि जब तक उनकी मांगे नहीं मानी जाती है अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान सदस्यों ने उप विकास आयुक्त के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी किया।