इंदौर: जयपुर में विला बेचने के नाम पर महिला से ₹22 लाख की हुई धोखाधड़ी, इंदौर क्राइम ब्रांच ने शुरू की जांच
Indore, Indore | Mar 10, 2025 इंदौर की एक महिला आकांक्षा बाजपेई के साथ जयपुर में कोई विला खरीदने के नाम पर 22 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। महिला ने फेसबुक पर एक विज्ञापन देखा था, जिसमें 2 करोड़ रुपये के विला की बिक्री का प्रस्ताव दिया गया था। आकर्षक ऑफर देखकर महिला विला खरीदने के लिए ललचाई और बिना भौतिक रूप से विला का परीक्षण किए, उसने पैसे ट्रांसफर कर दिए।