रॉबर्ट्सगंज: सर्किट हाउस में प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा, गाजीपुर एनकाउंटर की होगी जांच, फेक होने पर कार्रवाई होगी
सर्किट हाउस सोनभद्र में जिले के प्रभारी मंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि गाजीपुर में कमलेश बिंद एनकाउंटर की जांच की मांग,मंत्री संजय निषाद ने की है,इस संबंध में एनकाउंटर की जांच कराई जाएगी,अगर एनकाउंटर फेक पाया जाएगा तो फेक एनकाउंटर करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी,नही तो एनकाउंटर सही हैउन्होंने कहा कि मंत्री संजय निषाद द्वारा इसकी जांच की मांग हुई है