कानपुर: नवाबगंज में रेस्टोरेंट में खुलेआम अवैध रूप से पिलाई जा रही शराब,वीडियो वायरल
नवाबगंज थाना क्षेत्र के पिज़्ज़ा एक्सप्रेस रेस्टोरेंट में खुलेआम अवैध रूप से शराब पिलाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर पुलिस आयुक्त से प्रकरण की शिकायत की गई है।पुलिस आयुक्त ने वीडियो को संज्ञान में लेकर संबंधित को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया है।थाना प्रभारी ने जानकारी दी की वीडियो की जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है