कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने सॉल्वर गैंग के चार सदस्य किए गिरफ्तार
कल्याणपुर पुलिस ने पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दौरान पेपर लीक करने व वास्तविक अभ्यर्थी के स्थान पर सॉल्वर को बैठाकर परीक्षा दिलाने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार किए हैं।जिनके नाम अजय अतिरेक कटियार, वीरपाल सिंह,अनिल कुमार कटियार और नीरज कुमार है। जिनके पास से नकल से संबंधित कई वस्तुएं और दो कार बरामद की गई है।