रामापुर गांव में रविवार को दोपहर 3:00 बजे पटना से आई स्टेट टीम ने जनगणना कार्य का निरीक्षण किया। टीम में संयुक्त जनगणना निदेशक मंजू गुप्ता, राणा प्रताप सिंह शामिल हैं। इस मौंके पर स्थानीय प्रगणक मनोज कुमार, पर्यवेक्षक रंजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी रोहित कुमार सिंह, शिक्षक एजाज समेत अन्य लोग उपस्थित थे।