लोहरदगा: 28 साल देशसेवा के बाद गांव लौटे सीआरपीएफ जवान विकास उरांव, बोंगा में हुआ भव्य स्वागत, युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
28 साल तक देश की सेवा करने के बाद जब सीआरपीएफ जवान विकास उरांव अपने पैतृक गांव बोंगा लौटे तो पूरा गांव उनके स्वागत में उमड़ पड़ा। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे गांव पहुंचते ही ग्रामीणों ने फूल-मालाओं और पारंपरिक स्वागत के साथ उनका अभिनंदन किया। गांव का माहौल देशभक्ति और सम्मान से सराबोर नजर आया।