प्रखंड सहित जिले के विभिन्न गांवों और कस्बों में मुहर्रम के अवसर पर पारंपरिक अखाड़ा एवं मेले का आयोजन हुआ। विभिन्न अखाड़ों के खिलाड़ियों ने लाठी, तलवार और पारंपरिक युद्धक कलाओं का प्रदर्शन कर लोगों का उत्साह बढ़ाया। ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। मेले में लोगों ने खरीदारी का आनंद लिया।