चुनार: चुनार थाना पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, अंतर्जनपदीय वाहन चोर गैंग का हुआ खुलासा
चुनार थाना पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है अंतर्जनपदीय शातिर वाहन चोर गैंग के तीन बदमाशों को पुलिस ने चोरी की दो चार पहिया और दो दो पहिया वाहन के साथ चेकिंग के दौरान मंगलवार और बुधवार की देर रात 2:00 बजे गिरफ्तार कर लिया अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले में बुधवार 2 बजे प्रेस वार्ता कर मामले का खुलासा किया। पकड़े गए आरोपियों में दो बाल अपचारी शामिल है।