सिवनी: सिवनी में गेहूं उपार्जन व्यवस्था पर सख्ती, कलेक्टर नेहा मीना के निर्देश पर अधिकारी कर रहे हैं लगातार मॉनिटरिंग
Seoni, Seoni | May 1, 2026 सिवनी में गेहूं उपार्जन व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह एक्टिव है। शुक्रवार को बताया गया कि कलेक्टर नेहा मीना के मार्गदर्शन में एसडीएम और तहसीलदार लगातार उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। समस्याओं का मौके पर समाधान किया जा रहा है, वहीं लापरवाही पर कार्रवाई भी तय है, जिससे किसानों को बिना परेशानी उपार्जन का लाभ मिल सके।