आनंदपुरी: गोतमेश्वर महादेव मंदिर कांगलिया में 12 गांवों के श्रद्धालुओं ने किया 84 नारियल का हवन, अच्छी बारिश और खुशहाली की कामना
गोतमेश्वर महादेव मंदिर कांगलिया में पिछले पांच दिनों से चल रहे धार्मिक अनुष्ठान का श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर 12 गांवों के श्रद्धालु, साधु-संत,मेट,कोतवाल एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्रित हुए।विधि-विधान से भगवान शिव की पूजा-अर्चना के बाद 84 नारियल का हवन कर क्षेत्र में सुख-समृद्धि, अच्छी वर्षा, उत्तम फसल एवं जनकल्याण की कामना की गई।