भूपालसागर: जाशमा स्कूल में बढ़ता खतरा, छत गिरने के बाद अब दो और पट्टियां टूटीं, ग्रामीणों में प्रशासन के खिलाफ गुस्सा
हरीश चंद्र पालीवाल ने शुक्रवार शाम 7 बजे बताया कि जाशमा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जर्जर भवन का खतरा लगातार बढ़ रहा है। 21 मई को छत ढहने के बाद आज फिर दो भारी पट्टियां टूटकर नीचे लटक गईं। गनीमत रही कि छुट्टियां होने से कोई हादसा नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगाते हुए पूरे भवन का सेफ्टी ऑडिट और जर्जर हिस्से को तुरंत हटाने की मा