हुज़ूर: हथाईखेड़ा डैम में मिला मूकबधिर युवक का शव, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
Huzur, Bhopal | May 11, 2026 भोपाल के हथाईखेड़ा डैम में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 28 वर्षीय अमित विश्वकर्मा के रूप में हुई है, जो इंदौर के संजीव नगर का रहने वाला था और एक होटल में नौकरी करता था। बताया जा रहा है कि अमित मूकबधिर था। परिजनों के अनुसार वह करीब 15 दिन पहले पिता से मिलने आया था और बाद में वापस इंदौर लौट गया था|