बरहट: गुगुलडीह स्थित मंडल टोला में खाना बनाने के दौरान घर में लगी आग,नगदी सहित लाखो का सामान जलकर हुआ राख
Barhat, Jamui | Jun 1, 2024 बरहट प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह गांव के मंडल टोला में खाना बनाने के दौरान गैंस सिलेंडर में लगी आग से एक घर जलकर राख हो गया। इस घटना में नगदी सहित लाखो का सामान जलकर राख हो गया। जबकि एक युवक झुलस गया। जिसे इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया।