जबलपुर: पटवारियों पर अनुचित कार्रवाई के खिलाफ पटवारी संघ का मोर्चा, कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन
जबलपुर जिले में पटवारियों के खिलाफ हो रही अनुचित कार्रवाई को लेकर मध्यप्रदेश पटवारी संघ जिला शाखा जबलपुर ने कड़ा विरोध जताया है। संघ ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर पटवारियों पर हो रहे मानसिक व प्रशासनिक दबाव को तत्काल बंद करने की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि यदि 7 दिन में कार्रवाई वापस नहीं ली गई तो समस्त पटवारी सामूहिक अवकाश पर जाएंगे और उसके बाद भी सम