जमुई: इकेरिया में हुए विवाद के दौरान एक पक्ष द्वारा पत्थराव का वीडियो आया सामने, आधा दर्जन लोग घायल, महिला सिपाही भी चोटिल
Jamui, Jamui | May 21, 2026 इकेरिया गांव में दो बच्चों के बीच हुए झगड़ा ने हिंसक रूप ले ली। यहां ट्यूशन पढ़कर लौट रहे छात्र के साथ कथित मारपीट के बाद एक पक्ष ने जमकर पथराव किया, जिसमें एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल हो गए और एक महिला सिपाही भी चोटिल हो गई। पत्थराव का वीडियो गुरुवार की सुबह 9:00 बजे सामने आई है, जो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है।