बिंदकी: जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला तेजा नगर के निकट रिंद नदी में मिला अज्ञात किशोर का शव, दोनों हाथों में लगी है मेहंदी
फतेहपुर जनपद के जहानाबाद थाना कस्बे के मोहल्ला तेजा नगर के समीप रिंद नदी में रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे एक अज्ञात किशोर का शव देखा गया तो हड़कंप मच गया। मौके पर भीड़ लग गई। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शिनाख्त का प्रयास किया नही होने पर मोर्चरी हाउस भेज दिया। बताया जाता है कि किशोर के दोनों हाथों में मेहंदी लगी है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।