धौलपुर: टोरेंट पावर की लापरवाही से जलदाय विभाग की पाइपलाइन टूटी, लाखों लीटर पानी व्यर्थ बहा
शहर के वार्ड नंबर 1 के अंबेडकर कॉलोनी और माधव नन्द कॉलोनी में एक बार फिर टोरेंट पावर की लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां टोरेंट पावर के कार्य के दौरान जलदाय विभाग की पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। पाइपलाइन टूटने से लाखों लीटर पानी सड़कों पर बह गया, जिससे न केवल पानी की भारी बर्बादी हुई बल्कि आसपास के क्षेत्रों में जल आपूर्ति भी प्रभावित हुई। जिससे कॉलोनी वा