बकानी: किसानों का दो टूक संदेश- पहले खाते में राशि, फिर खत्म होगा धरना, व्यापार संघ का भी मिला व्यापक समर्थन
“खाते में राशि नहीं आने तक धरना रहेगा जारी, झूठे आश्वासनों में अब नहीं आएंगे किसान – भारतीय किसान संघ” बकानी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की स्वीकृत क्लेम राशि किसानों के खातों में जमा कराने की मांग को लेकर बकानी तहसील कार्यालय के बाहर भारतीय किसान संघ का अनिश्चितकालीन धरना लगातार जारी है। बुधवार को आंदोलन को और मजबूती तब मिली जब प्रदेश, जिला एवं विभिन्न तहसील मुख्यालयों से किसान संघ के