कोंच: खजूरी गांव से ज़मीन विवाद के मामले में एक वारंटी गिरफ्तार
Konch, Gaya | May 31, 2026 कोंच थाना पुलिस ने जमीन विवाद से जुड़े एक मामले में कार्रवाई करते हुए खजुरी गांव निवासी वारंटी रामजी महतो को गिरफ्तार किया है। पुलिस अवर निरीक्षक संजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस बल ने छापेमारी कर न्यायालय से निर्गत वारंट के आधार पर आरोपी को उसके गांव से दबोचा। थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने बताया कि रामजी महतो जमीन विवाद से संबंधित मामले में फरार चल रहा था।