सिंधी समाज के आराध्य भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड महोत्सव को लेकर केकड़ी में इस वर्ष भव्य आयोजन किए जाएंगे।समाज द्वारा सप्ताहभर विविध धार्मिक,सांस्कृतिक व सेवा गतिविधियों की श्रृंखला आयोजित कार्यक्रमों का सिंधी समाज धर्मशाला में मंगलवार को सुबह 11 बजे विधिवद पोस्टर विमोचन किया गया।इन कार्यक्रमों को लेकर सिंधी समाज में विशेष उत्साह का माहौल है।