बालाघाट: भंडार कुआं में उत्पात: युवक को दांत से काटा, महिला का मंगलसूत्र तोड़ा
घायल रामकिशोर मड़ावी (30) को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि वह शादी समारोह से लौट रहा था, तभी गांव में विवाद देख बीच-बचाव करने पहुंचा। इसी दौरान आरोपी प्रकाश परते ने उस पर हमला कर दिया, उसे जमीन पर पटक दिया और दांत से काट लिया। जब रामकिशोर को बचाने सावनलाल मड़ावी की बेटी संजू उइके पहुंची, तो आरोपी ने उसके साथ भी मारपीट की और गले से म