पातेपुर: पंजाब में पातेपुर के युवक की मौत, एंबुलेंस से गांव पहुंचा शव, परिजनों में कोहराम
पातेपुर के लखीमपुर मौदह गांव के युवक की तीन दिन पूर्व पंजाब में मौत हो गई। शव के पोस्टमार्टम के बाद शव गांव आते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक उक्त गांव निवासी अवधेश राय है। बुधवार की सुबह 10 बजे के करीब परिजनों ने बताया कि अवधेश राय पंजाब में मजदूरी करता था। वह ठेले पर आइस्क्रीम बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।उसके मौत से परिवार में मातम छाया है।