सिधौली: दाउदपुर में संदिग्ध अवस्था में 17 वर्षीय किशोर का शव फांसी के फंदे पर पेड़ पर लटका मिला
जनपद के कमलापुर थाना क्षेत्र के दाउदपुर गांव में संदिग्ध अवस्था में फांसी के फंदे पर 17 वर्षीय किशोर का शव पेड़ पर लटका मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया था। ग्रामीणों के द्वारा सूचना परिवार और पुलिस को दिए जाने के बाद पुलिस तहकीकात में जुटी है, वहीं परिवार में मातम का माहौल है पुलिस में मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतापुर भेजा है।