कोंडागांव: कोण्डागांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लगभग 7KG गांजे के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, कोंडागांव शहर में कर रहे थे नशे का कारोबार
कोंडागांव पुलिस अधीक्षक पंकज चन्द्रा के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोण्डागांव पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। आज बुधवार शाम 7 बजे जारी विज्ञप्ति अनुसार पुलिस ने एनएच-30 बायपास पर नाकाबंदी कर आरोपी अमित पोटाई उम्र 24 वर्ष, निवासी बनचपाई, थाना बेनुर को ग्लैमर मोटरसाइकिल के साथ पकड़ा, जिसके पास से लगभग 7KG