टीकमगढ़: खनिज विभाग की नाक के नीचे अवैध खनन! सागोनी ग्रास फार्म में जेसीबी से बेखौफ उत्खनन जारी
जतारा। ग्राम पंचायत सागोनी के ग्रास फार्म क्षेत्र में कथित रूप से जेसीबी मशीनों के जरिए अवैध खनन का खेल धड़ल्ले से जारी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि क्षेत्र में लगातार उत्खनन होने के बावजूद खनिज विभाग कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं।