बैतूल: इंदौर नारकोटिक टीम ने मिलानपुर टोल नाके पर अवैध गांजा तस्करी कर रहे कंटेनर को पकड़ा तकरीबन 60 किलो गांजा किया जप्त।
Betul, Betul | May 5, 2024 बैतूल ब्लॉक के अंतर्गत आने वाले मिलानपुर टोल नाके पर आज रविवार को इंदौर नारकोटिक टीम ने अवैध रूप से गांजा तस्करी करने वाले एक कंटेनर को पकड़ा है। इस कंटेनर में से नारकोटिक टीम को तकरीबन 60 किलो अवैध गांजा बरामद हुआ है। जानकारी के अनुसार नागपुर की ओर से गांजा लेकर यह कंटेनर भोपाल की ओर जा रहा था। मुखबिरो की सूचना पर इंदौर की नारकोटिक टीम ने इसे पकड़ा है।