डुमरा: सीतामढ़ी में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, पंपों पर लगी लंबी कतारें, आमजन परेशान
सीतामढ़ी जिले में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की कमी ने आम लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। जिले के कई पेट्रोल पंपों पर तेल की आपूर्ति प्रभावित होने के कारण वाहन चालकों को घंटों लाइन में खड़ा रहना पड़ रहा है। पंपों के बाहर लंबी-लंबी कतारें लग जा रही है।