लुणी: भांडू कल्ला में मतदाता जागरूकता अभियान आयोजित।
Luni, Jodhpur | Apr 2, 2024 भांडू कल्ला में मतदाता जागरूकता अभियान मंगलवार को आयोजित किया गया।जानकारी के अनुसार सहायक रिटर्निग अधिकारी व उपखण्ड अधिकारी पुखराज कसोटिया के निर्देश पर आज भांडू कला औद्योगिक क्षेत्र में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम में तहसीलदार झंवर के जगदीश विश्नोई ने श्रमिको को संबोधित करते हुए मतदान के महत्व को समझाते हुए मतदान की अपील की।