पातेपुर: पातेपुर CHC में बीते दिनों दो नवजात की मौत मामले में जांच टीम गठित, जिला स्तरीय टीम करेगी मामले की जांच।
पातेपुर CHC में बीते चार जून को प्रसव के बाद नवजात की मौत मामले की जांच जिला की टीम करेगी। इसके लिए सिविल सर्जन के निर्देश पर टीम गठित किया गया है। शुक्रवार की शाम 6 बजे प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सुरेन्द्र पासवान ने बताया कि इस मामले में पीड़ित ने प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन दिया है। अब मामले की जांच जिला की टीम करेगी। इसके लिए कमेटी गठित की गई है।