लवकुशनगर: देवनगर में नवांकुर सखियों ने पौधे सिर पर रख निकाली रैली, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
Lavkush Nagar, Chhatarpur | Aug 20, 2026
लवकुशनगर के ग्राम देवनगर में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के मार्गदर्शन में नवांकुर सखियों ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूकता रैली निकाली। सखियों ने सिर पर पौधे रखकर गांव का भ्रमण किया और ग्रामीणों को पौधरोपण व वृक्ष संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति एवं हरिहर गौशाला समिति की नर्सरी से पौधे वितरित किए गए।