उधवा: उधवा प्रखंड कार्यालय में लंबित अबुआ व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर साप्ताहिक समीक्षा बैठक आयोजित
उधवा प्रखंड कार्यालय कक्ष में मंगलवार को अपराह्न करीब 4 बजे लंबित अबुआ आवास व प्रधानमंत्री आवासों को लेकर सप्ताहिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड समन्वयक आवास संदीप कुमार गुप्ता ने किया। इस दौरान प्रखंड समन्वयक श्री गुप्ता ने आवास कर्मियों के साथ पंचायतवार समीक्षा करते हुए लंबित आवासों को जल्द-जल्द पूरा करने का निर्देश दिया।