देवबंद: देवबंद पुलिस ने मंगलोर रोड स्थित कब्रिस्तान गेट से एक शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध स्मैक बरामद
देवबंद थाना क्षेत्र में पुलिस ने मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन सवेरा” अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गुरुवार दोपहर 2 बजे चेकिंग अभियान के दौरान मंगलौर रोड स्थित कब्रिस्तान गेट के पास से मुस्तकीम उर्फ शमी निवासी मोहल्ला गुज्जरवाड़ा, थाना देवबंद को गिरफ्तार किया है।