6 जुलाई को हैसर मुख्यालय से 'स्कूल चलो अभियान' के तहत भव्य जागरूकता रैली निकलेगी। इसका उद्देश्य 6 से 14 वर्ष के बच्चों का स्कूलों में शत-प्रतिशत नामांकन और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। शिक्षा अधिकार को लेकर क्षेत्र में व्यापक जनजागरूकता बढ़ाने की तैयारी जारी है।