लोहरदगा: बेहतर चिकित्सा सुविधाओं की मांग को लेकर जय श्रीराम समिति के प्रतिनिधि मिले सिविल सर्जन से,रखे कई महत्वपूर्ण सुझाव।
लोहरदगा जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाने की मांग को लेकर जय श्रीराम समिति के जिला संरक्षक एवं पदाधिकारी शनिवार सुबह 11:30 बजे लोहरदगा सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उन्होंने हाल के दिनों में सामने आए कुछ मामलों का उल्लेख करते हुए अस्पताल की आपातकालीन एवं उपचार व्यवस्था को सुदृढ़ करने की आवश्यकता पर बल दिया।