मोठ: गुरसरांय मंडी में बारिश बनी आफत, आंधी-तूफान में भीगा 1 हजार कुंतल गेहूं, किसानों की बढ़ी चिंता
Moth, Jhansi | May 7, 2026 झांसी के गुरसरांय मंडी परिसर में गुरुवार सुबह तेज आंधी और बारिश से करीब 1 हजार कुंतल गेहूं भीग गया। अचानक बदले मौसम के चलते अनाज को सुरक्षित नहीं किया जा सका। भीगे गेहूं में किसानों और क्रय केंद्रों का अनाज शामिल है। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर भविष्य में बेहतर इंतजाम के निर्देश दिए हैं।