नवाबगंज: बाराबंकी में खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा का स्थानांतरण, सिरौली गौसपुर से नगर क्षेत्र में मिली नई तैनाती
बाराबंकी जनपद के सिरौली गौसपुर ब्लॉक में तैनात खंड शिक्षा अधिकारी फिजा मिर्जा का स्थानांतरण कर दिया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने उन्हें नगर क्षेत्र में नई तैनाती दी है। इस स्थानांतरण के बाद शिक्षा विभाग में हलचल तेज हो गई है।जानकारी के अनुसार, बीते कुछ समय से फिजा मिर्जा की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे थे।