नवाबगंज: शालीमार पैराडाइज में ठेकेदार के घर से करोड़ों की चोरी, जेवर, नकदी और पिस्टल हुए पार; पुलिस जांच में जुटी
बाराबंकी की शालीमार कॉलोनी में एक रेलवे ठेकेदार के बंगले से करोड़ों रुपये के जेवर,नकदी और लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी हो गए।सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।यह घटना बाराबंकी की हाई प्रोफाइल शालीमार पैराडाइज सोसाइटी में हुई।रेलवे,पीडब्ल्यूडी और इरिगेशन विभाग के बड़े ठेकेदार अजय सिंह के आलीशान बंगले को चोरों ने निशाना बनाया