सिंघेश्वर: सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में फरार अभियुक्त के घर इश्तेहार तामिला
मधेपुरा के सिंहेश्वर थाना क्षेत्र में फरार वांछित अभियुक्त के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। माननीय न्यायालय के आदेश पर अभियुक्त के घर पहुंचकर विधिवत इश्तेहार तामिला किया गया। पुलिस ने चेतावनी दी है कि निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मधेपुरा पुलिस का फरार अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।