डूंगला: एनडीपीएस में फरार 5000 रुपये के इनामी आरोपी को नीमच से किया गया गिरफ्तार
चित्तौड़गढ़। तीन दिवसीय राज्य स्तरीय विशेष अभियान के तहत डूंगला थाना पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में फरार पांच हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी मनीष त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी अर्जुन रावत, 26, निवासी मोया, कुकड़ेश्वर, नीमच, मप्र, मंगलवाड़ थाने के एनडीपीएस प्रकरण में फरार था।