शिवहर: कमरौली में विशेष ग्राम सभा, विकास योजनाओं की समीक्षा और ग्रामीणों से सहयोग की अपील
पिपराही के कमरौली पंचायत में 2 अक्टूबर को विशेष ग्राम सभा आयोजित हुई, जिसमें विकास योजनाओं की स्थिति और लाभुकों तक पहुंच पर चर्चा हुई। अधिकारियों ने ग्रामीणों से समस्याएं जानकर समाधान का भरोसा दिया और योजनाओं का लाभ लेने व विकास में सहयोग करने को कहा गया।