परिवान नियोजन के लिए नसबंदी शिविर का आयोजन CHC पाटी में किया गया। शिविर में डॉ चंद्रकांता गुप्ता द्वारा 30 महिलाओं का नसबंदी ऑपरेशन किया।ऑपरेशन से पहले महिलाओं की विभिन्न प्रकार की जांच भी की गई। सबसे पहले महिलाओं का नसबंदी के लिए पंजीयन कराया गया। महिलाओं के साथ आए परिजन बच्चों के लिए अस्पताल परिसर में झोली बनाई और बच्चों को कपड़े की झोली में झुलाते नजर आए।